The Core Manifesto
सम्राट चौधरी जी की राजनीतिक यात्रा सिर्फ पदों की यात्रा नहीं रही, बल्कि बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाते हुए विकास की दिशा में लगातार काम करने की यात्रा रही है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने ₹3.17 लाख करोड़ का 2025-26 बजट पेश किया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई। पंचायती राज विभाग में उन्होंने पंचायतों को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। शहरी विकास एवं आवास मंत्री के तौर पर पटना मेट्रो सहित बड़े शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की लगातार समीक्षा की। उद्योग मंत्रालय में नए उद्योग, इंडस्ट्रियल क्लस्टर, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर फोकस रहा, साथ ही पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की पहल की गई। गृह मंत्री के रूप में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी जी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसके साथ ही राज्य के विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करवाई गई, जबकि 700 मॉडल विद्यालयों में "बिहार विद्या साथी" जैसी डिजिटल शिक्षा पहल के जरिए करीब 3 लाख विद्यार्थियों को 24×7 एकेडमिक सपोर्ट दिया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में AIIMS पटना के विस्तार और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर पटना मेट्रो, सड़क और एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स की नियमित समीक्षा जारी है। बिजली के क्षेत्र में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाया गया है। जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया जा रहा है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में गयाजी के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और हरिहर नाथ मंदिर कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जा रहा है।
गांव से शहर तक, शिक्षा से रोजगार तक, स्वास्थ्य से सुरक्षा तक, और विकास से सुशासन तक — हर जिम्मेदारी के साथ जुड़ता गया बिहार के विकास का एक नया अध्याय, सम्राट चौधरी के साथ।
Four Pillars of Transformation
शिक्षा में क्रांति
211 नए डिग्री कॉलेज, 700 मॉडल स्कूल, डिजिटल शिक्षा से 3 लाख विद्यार्थियों को सहयोग
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
AIIMS पटना का विस्तार, मेडिकल शिक्षा को मजबूती
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
पटना मेट्रो, सड़क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की गति
मुफ्त बिजली योजना
125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा