2028 तक पूरा होगा मां सीता का भव्य धाम और बोधगया में बनेगा नया कॉरिडोर: लव-कुश मंच से सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान"
लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ के भव्य सीता मंदिर को 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की। साथ ही बोधगया कॉरिडोर, 211 नए कॉलेज और 'विद्यार्थी साथी ऐप' के जरिए शिक्षा सुधारों का खाका पेश किया।